फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज, पीड़िता बोलीं- शादी का किया था वादा

Sat, 18 Jan 2025 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले में महिला के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर मुकदमा दर्ज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि सांसद राकेश राठौर पिछले 4 वर्षों से शादी का झांसा व राजनैतिक कैरियर की सहायता देने के आश्वासन के नाम पर पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध करायी है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं।

विज्ञापन


प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर, सीतापुर में अभियोग संख्याः 16/2025  कायम किया गया। यह केस बीएनएस धारा 64 (आई०पी०सी० धारा 376), बी०एन०एस० 351 (3), बी०एन०एस० 127 (2) के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है।पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में अभी तक इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई व पीड़िता का मेडिकल और न्यायाधीश के समक्ष धारा 183 बी०एन०एस०एस० (सी०आर०पी०सी० धारा 164) के अन्तर्गत बयान दर्ज किया गया है।

कोर्ट के कलमबंद बयान में पीड़िता ने घटना की पुष्टि की है। शहर कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि अन्य साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही अग्रिम विधिक कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। पुलिस द्वारा पीड़िता को उचित सुरक्षा भी उपलब्ध करायी गयी है। इस मामले में सांसद से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वह किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप- सांसद ने कहा था जीवन साथी बनाकर रखूंगा

महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात 2018 में तत्कालिक विधायक मोहल्ला लोहारबाग निवासी राकेश राठौर से हुई थी। मुलाकात के दौरान राकेश राठौर ने अपने संरक्षण में राजनैतिक भागीदारी व राजनैतिक सहभागिता का प्रस्ताव पीड़िता के सामने रखा था। पीड़िता ने आरोपी का प्रस्ताव व संरक्षण स्वीकार कर राजनैतिक क्रिया-कलापों में भाग लेना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद सांसद ने पीड़िता को तैलिक महासंघ सीतापुर (जिसका सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष है) का महिला जिलाध्यक्ष बनाकर पीड़िता से काफी निकटता बढ़ा ली जिस कारण प्रार्थिनी विपक्षी पर अत्यधिक विश्वास करने लगी।

घटना मार्च वर्ष 2020 की दोपहर लगभग एक बजे आरोपी के बुलाने पर जब पीड़िता उसके घर गयी तो आरोपी ने पीड़िता को घर में बंद करके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर राकेश ने राजनैतिक प्रभाव का दम भरते हुए पीड़िता को भावनात्मक ब्लैकमेल किया और अपनी पत्नी से तलाक देकर पीड़िता को अपना जीवन साथी बनाकर राजनैतिक उन्नति कराने का झूठा वादा भी किया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाये। पीड़िता लोकलज्जा के कारण चुप रही।

आरोपी राकेश राठौर सन 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गया। 24 अगस्त को सुबह लगभग 9 बजे पीड़िता को आरोपी ने अपने घर बुलाया और जबरन सादे कागजों पर पीड़िता के हस्ताक्षर बनवाकर कहा कि अब तुम मेरी रखैल बनकर रहोगी अन्यथा मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। मना करने पर सांसद ने पीड़िता को जान-माल की धमकी दी तब से आरोपी पीड़िता का लगातार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शोषण कर उनको को बदनाम कर रहा है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें