महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात 2018 में तत्कालिक विधायक मोहल्ला लोहारबाग निवासी राकेश राठौर से हुई थी। मुलाकात के दौरान राकेश राठौर ने अपने संरक्षण में राजनैतिक भागीदारी व राजनैतिक सहभागिता का प्रस्ताव पीड़िता के सामने रखा था। पीड़िता ने आरोपी का प्रस्ताव व संरक्षण स्वीकार कर राजनैतिक क्रिया-कलापों में भाग लेना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद सांसद ने पीड़िता को तैलिक महासंघ सीतापुर (जिसका सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष है) का महिला जिलाध्यक्ष बनाकर पीड़िता से काफी निकटता बढ़ा ली जिस कारण प्रार्थिनी विपक्षी पर अत्यधिक विश्वास करने लगी।
घटना मार्च वर्ष 2020 की दोपहर लगभग एक बजे आरोपी के बुलाने पर जब पीड़िता उसके घर गयी तो आरोपी ने पीड़िता को घर में बंद करके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर राकेश ने राजनैतिक प्रभाव का दम भरते हुए पीड़िता को भावनात्मक ब्लैकमेल किया और अपनी पत्नी से तलाक देकर पीड़िता को अपना जीवन साथी बनाकर राजनैतिक उन्नति कराने का झूठा वादा भी किया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाये। पीड़िता लोकलज्जा के कारण चुप रही।
आरोपी राकेश राठौर सन 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गया। 24 अगस्त को सुबह लगभग 9 बजे पीड़िता को आरोपी ने अपने घर बुलाया और जबरन सादे कागजों पर पीड़िता के हस्ताक्षर बनवाकर कहा कि अब तुम मेरी रखैल बनकर रहोगी अन्यथा मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। मना करने पर सांसद ने पीड़िता को जान-माल की धमकी दी तब से आरोपी पीड़िता का लगातार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शोषण कर उनको को बदनाम कर रहा है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।