फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: खूनी खेल में चाचा ने भतीजे की ली जान, महज 700 रुपये के लिए हुए था विवाद

Wed, 05 Nov 2025 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

700 रुपये को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे की जान ले ली। एक किसान को सम्मान निधि के तहत धन मिला था, जिसको लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
मृतक मोहित व गिरफ्तार किया गया राजू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के भव्वापुर गांव में दो सगे भाइयों में पिता को मिली सम्मान निधि के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। चाचा ने अपने भतीजे की ही जान ले ली। गांव निवासी बाबूराम को किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये मिले थे। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने पुत्र भोला व राजू को 13 सौ रुपये आधे-आधे बांट दिए। उन्होंने सात सौ रुपये अपने पास रख लिए। भोला ने अपने पिता से सात सौ रुपये बांटने को लेकर विवाद कर दिया। विवाद को शांत कराने के लिए भोला का पुत्र मोहित (22) बीच बचाव करने लगा। इसी बीच मोहित को गड़ासा लग गया। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार को मोहित की मौत हो गई।

भोला ने अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मारपीट का केस पहले से दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छह माह पहले हुआ था युवक का विवाह
परिजनों के अनुसार मोहित का छह माह पूर्व विवाह हुआ था। मोहित दोनों बहनों के बीच इकलौता भाई था। मोहित के पिता ने बेटे की मौत का इल्जाम अपने छोटे भाई राजू पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें