फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: आठवें दिन भी नहीं मिली सफलता, कौड़ियाला और घाघरा नदी को खंगालती रहीं टीमें

Wed, 05 Nov 2025 06:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में नाव पलटने से हुए हादसे के आठ दिन बीत जाने के बाद भी चार लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार घाघरा और कौड़ियाला नदी को खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू अभियान जारी है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाघरा नदी में बीते सप्ताह 29 अक्तूबर की रात हुए नाव हादसे के आठ दिन बीत जाने के बाद भी तीन बच्चों समेत चार लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच एक बार फिर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने कौड़ियाला व घाघरा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन पूरे दिन की मशक्कत के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। लापता लोगों के परिजन अब निराश और बेबस हो चुके हैं।

विज्ञापन


नाव हादसे में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से 13 को उसी रात सुरक्षित बचा लिया गया था। एक महिला का शव हादसे के दिन ही बरामद हुआ था। इसके बाद रविवार को दो शव और मंगलवार को दो बच्चों शिवम और कोमल के शव नदी से मिले थे।

बावजूद इसके अभी भी चार लोग लापता हैं, इनमें ओमप्रकाश (7), नीशू उर्फ मीनू (5) पुत्री घनश्याम, सुहानी (5) पुत्री प्रमोद, मिहीलाल (40) पुत्र पुतई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें