फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी प्रसूता, बच्ची को दिया जन्म, रेफर होने पर तोड़ा दम

Wed, 08 Jan 2025 11:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और मछरेहटा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
मछरेहटा मार्ग जाम कर दिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में एक महिला को परिजनों ने भर्ती कराया। बुधवार देर शाम महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। देर शाम अस्पताल से उसे ट्रामा रेफर किया गया। रास्ते मे महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने देर रात शव को मछरेहटा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया है। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कैथाभारी निवासी राधा (28) को परिजनों ने प्रसव के लिए मछरेहटा मार्ग पर स्थित कृष्णा हास्पिटल मे बीते मंगलवार को भर्ती कराया था। बुधवार सुबह चार बजे बच्ची का जन्म भी हुआ। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ती गई। पति अखिलेश का आरोप है किहालत बिगड़ने की सूचना अस्पताल के स्टाफ को देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पतालवालों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। महिला की रास्ते मे मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव लेकर अस्पताल आकर हंगामा किया। इसके बाद शव रखकर मछरेहटा मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस से नोकझोंक हुई। हालांकि, परिजनों की हाईवे जाम करने की मंशा अधूरी रह गई। पुलिस ने कार्रवाई की बात कह कर परिजनों को शांत कराया है। परिजनों ने शव को अस्पताल के गेट पर रख दिया है। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें