फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : लापता युवक का शव मिला, हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका 

Sun, 28 Mar 2021 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीतापुर में संदना थाना क्षेत्र के पुरैनी निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।  मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

  

थाना क्षेत्र के पुरैनी निवासी विनीत (25) पुत्र लालजी शनिवार को पड़ोसी गांव लोधखेरवा अपने खेत को देखने के लिए गया था। देर रात तक वह लौट कर नहीं आया। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रविवार को दोपहर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना पाकर एसओ संदना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस मौके से एक इंजेक्शन सिरेंज निडिल दवा से भरा, एक साड़ी, पेप्सी की बोतल बरामद हुई है। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसओ संदना का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें