फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर का सफर होगा आसान, एक से चलेगी पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
सीतापुर पैसेंजर ट्रेन चलने से सैकड़ों यात्रियों से होगी आराम। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी से सीतापुर के लिए एक नवंबर से पैसेंजर ट्रेन दौड़ने लगेगी। इससे सीतापुर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (05490) लखनऊ जंक्शन से रोज सुबह 9.50 बजे चलकर ऐशबाग से 9.59 बजे, लखनऊ सिटी से 10.08 बजे, डालीगंज से 10.20 बजे, मोहिबुल्लापुर से 10.32 बजे, बख्शी का तालाब से 10.49 बजे, इटौंजा से 11.02 बजे, अटरिया से 11.13 बजे, मनवा से 11.21 बजे, सिधौली से 11.30 बजे, सुरैचा हाल्ट से 11.40 बजे, कमलापुर से 11.46 बजे, बरई जलालपुर से 11.57 बजे व खैराबाद से 12.08 बजे होकर सीतापुर दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन (05489) सीतापुर से दोपहर तीन बजे चलकर खैराबाद दोपहर 3.08 बजे, बरई जलालपुर 3.19 बजे, कमलापुर 3.29 बजे, सुरैचा हाल्ट 3.37 बजे, सिधौली पौने चार बजे, मनवा 3.56 बजे, अटरिया शाम 4.02 बजे होते हुए इटौंजा सवा चार बजे, बख्शी का तालाब 4.26 बजे, मोहिबुल्लापुर 4.36 बजे, डालीगंज 4.55 बजे, लखनऊ सिटी 5.05 बजे, ऐशबाग सवा पांच बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन शाम पौने छह बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें