फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News : शोहदे से तंग आकर छात्रा को छोड़ना पड़ा विद्यालय, जान से मारने की धमकी 

Fri, 24 Jun 2022 05:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर

सार

मोहल्ले का ही एक विशेष समुदाय का युवक साहिल उसे स्कूल आते जाते छेड़ता है। आरोपी युवक ने छात्रा को एक मोबाइल भी भेजा था। इसकी शिकायत जब पीड़ित के पिता ने आरोपी के परिजनों से की, तो परिजन उल्टा ही मारपीट करने पर अमादा हो गए। इसके डर से पीड़ित ने अपनी बेटी को स्कूल जाना बंद करा दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोहदे की छेड़छाड़ से तंग आकर एक छात्रा को विद्यालय छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। आरोपी पीड़िता के भाई को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है, इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली इलाके के एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा सात की छात्रा है। 

विज्ञापन


मोहल्ले का ही एक विशेष समुदाय का युवक साहिल उसे स्कूल आते जाते छेड़ता है। आरोपी युवक ने छात्रा को एक मोबाइल भी भेजा था। इसकी शिकायत जब पीड़ित के पिता ने आरोपी के परिजनों से की, तो परिजन उल्टा ही मारपीट करने पर अमादा हो गए। इसके डर से पीड़ित ने अपनी बेटी को स्कूल जाना बंद करा दिया। आरोप है कि युवक ने पीड़ित पिता के बेटे को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। कुछ दिन पहले आरोपी ने पीड़ित के बेटे को भी बुरी तरह पीट दिया था। युवक के डर से पूरा परिवार काफी सहमा हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। महमूदाबाद इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछतांछ की जा रही है। जिसके बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

मिशन शक्ति अभियान का नहीं दिखा रहा असर
जिले की पुलिस की लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिला शक्ति को जागरुक करने का दावा करती है। लेकिन हकीकत में लगातार दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। आलम यह है कि शोहदों केे डर से छात्राओं को विद्यालय छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बीते शनिवार की रात रामकोट इलाके में हुई दुष्कर्म की घटना में भी पुलिस ने मामले को हलका करते हुए दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ का केस दर्ज कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी नहीं कराया है। जबकि दो दिनों से पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में अभियान चलाने का कोई असर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें