फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : अधेड़ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 09 May 2022 01:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

थाना इलाके के गांव हसनापुर निवासी परवन लाल 55 सोमवार सुबह करीब 8 बजे साइकिल से खेत में घास काटने गया था। इसी दौरान गांव के ही राम सागर ने उस पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में थाना पिसावा इलाके में सोमवार सुबह घास काटने गए एक वृद्ध को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन


थाना इलाके के गांव हसनापुर निवासी परवन लाल 55 सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से खेत में घास काटने गया था। इसी दौरान गांव के ही राम सागर ने उस पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। लाठी-डंडों की मार से परवन लाल लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे सीओ महोली अमन सिंह एसओ पिसावा भानु प्रताप सिंह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया गांव के ही राम सागर के खिलाफ मृतक के भाई ने तहरीर दी है। केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें