सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरे केदारपुर में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने चार फीट लम्बा मगरमच्छ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बीते रविवार रात महमूदाबाद वन रेंज के अंतर्गत ग्राम तकिया मजरे केदारपुर में सड़क पर रेंगते देखा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी।
सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी विक्रम जीत सिंह ने टीम गठित कर डिप्टी रेंजर संतोष वर्मा, वन विभाग के कर्मचारी रामनरेश, मैनुद्दीन को मगरमच्छ के रेसक्यू के लिए भेजा था सोमवार को वन विभाग ने मगरमच्छ को तलाश किया लेकिन मगरमच्छ नहीं मिल सका।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे केदारपुर के पास स्थित नाले के पास से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा गया। वन क्षेत्राधिकारी विक्रम जीत सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ कर प्राकृतिक वास में छोड़ा गया। यह करीब 4 फीट का है। देखने में दो वर्षीय मगरमच्छ लग रहा है। रेसक्यू के बाद दहशत में रह रहे ग्रामीणों को राहत मिली है।