फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : नशे में धुत युवकों ने की बहन और मां की पिटाई, जलाने का प्रयास

Thu, 20 May 2021 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में नशे में धुत होकर दो सगे भाइयों ने पहले मां और बहन की पिटाई की फिर उन्हें जलाने का भी असफल प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में नशे में धुत होकर दो सगे भाइयों ने पहले मां और बहन की पिटाई की फिर उन्हें जलाने का भी असफल प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने शोर होने पर दोनों को पकड़कर पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गयी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद कस्बे के दक्षिण मोहल्ले वार्ड-7 में जाकिर अली बाबा का परिवार रहता है। जाकिर बाबा की मृत्यु हो चुकी है। उनके तीन लड़के हैं, जिनमें दो लड़के जाबिर उर्फ भोला व सिराज अख्तर उर्फ छोटू नशेड़ी किस्म के हैं। बुधवार रात करीब 8:45 बजे दोनों नशेड़ी भाइयों का तीसरे भाई मेराज अख्तर से बाइक मांगने पर विवाद हो रहा था, जिसमें मां व बहन के हस्तक्षेप के कारण मां जाकिरा(65) व बहन जलीसुन(35) की पिटाई करने लगे।

आरोप है कि उन्हें जलाने का असफल प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गये और दोनों को घर से बाहर पेंड़ से बांध दिया। पुलिस को सूचना दी।देबियापुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से खोलकर अपने साथ थाने ले गयी। ग्रामीणों ने बताया कि यह दोनों नशा करते हैं। जमीन के लिये आये दिन गाली गलौज और मारपीट करते रहते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें