फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: लखनऊ निवासी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पत्नी को हिरासत में लिया गया

Fri, 16 Jan 2026 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

मृतक की पत्नी ने बताया कि वो पति के साथ डॉक्टर को दिखाने गई थी। वापस लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और राजू की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मृतक राजू व हिरासत में ली गई पप्पी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में कुंवरपुर के पास लखनऊ निवासी युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के करौरा गांव निवासी राजू (32) का शव बृहस्पतिवार देर रात कमलापुर पुलिस को कुंवरपुर के पास पड़ा मिला। मृतक की पत्नी पप्पी के अनुसार राजू उनके साथ बृहस्पतिवार को बाइक से चिकित्सक को दिखाने गये थे। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में पप्पी को कोई चोट नहीं आई।

मृतक के पिता रामऔतार ने बताया कि राजू की आठ माह पूर्व बलदेवनगर निवासी आशाराम की पुत्री पप्पी से शादी हुई थी। 14 जनवरी को राजू अपनी ससुराल आया था। 15 जनवरी को राजू अपनी पत्नी को खैराबाद के एक चिकित्सक के यहां दिखाने गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने राजू का शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन


बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के अनुसार उन्हें राजू की मौत संदिग्ध लग रही है। उन्हें पप्पी पर हत्या कराने का शक है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें