फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: शिकायतों के चलते हटाए गए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा

Fri, 16 Jan 2026 12:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा को हटा दिया गया है। उन्हें महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा को शिकायतों के चलते हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कन्नौज मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है।

विज्ञापन


साल भर पहले तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार को शिकायतों के चलते महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के कार्यालय से संबद्ध किया गया था। उनके स्थान पर यहीं पर सर्जरी विभागाध्यक्ष रहे डॉ. सत्यजीत वर्मा को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था।

पिछले करीब तीन माह से उनके खिलाफ छह विभागाध्यक्षों ने सामूहिक रूप से शिकायत की थी। वहीं, एमबीबीएस के छात्र रहे सागर पटेल की मौत के बाद परिजनों ने भी लोकायुक्त से शिकायत की थी। दोनों मामलों में जांच चल रही है। इस बीच शासन ने उन्हें हटाकर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें