फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों ने ट्रेन के टॉयलेट में किया सफर, दुकानों के सामने खुले में बिताई रात

Fri, 23 Aug 2024 12:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सिपाही भर्ती की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी बृहस्पतिवार की रात को ही परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गए थे। दूर से आए अभ्यर्थी ट्रेन में जगह न मिलने पर टॉयलेट में घुस गए और परीक्षा केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के 19 केंद्रों पर हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का आना देर रात से ही जारी रहा। किसी ने ट्रेन से तो किसी ने रोडवेज बसों से यात्रा की। रात में आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी गयी। कुछ अभ्यर्थियों को कोच में स्थान नहीं मिला तो वे ट्रेन की टॉयलेट में घुस गए और उसी में खड़े-खड़े सफर पूरा किया। रुकने की जगह नहीं मिली तो प्लेटफॉर्म पर ही सो गए। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स प्लेटफॉर्म पर ही पढ़ाई करते हुए दिखाई दिए। यही नजारा बस स्टेशन का था।

विज्ञापन


यात्री कक्ष समेत हॉल में लोग पेपर और चादर बिछाकर लेटे मिले। सुबह होने से पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के लिए पैदल ही निकल लिए। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी लगी रही। सुरक्षा के लिए केंद्रों के मुख्य द्वार पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। संदिग्धों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की जांच-पड़ताल की गई। केंद्रों के आसपास यातायात को डायवर्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक की अफवाह पर सपा नेता समेत कई पर एफआईआर दर्ज, रुपये के लिए यूपीआई आईडी भेजने वालों पर भी शिकंजा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती मामला: आमने-सामने आए आरक्षित-अनारिक्षत वर्ग के अभ्यर्थी, टकराव की आशंका से गेट बंद


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीपीआरपीबी) की तरफ से कांस्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती आयोजित की गई है। परीक्षा शुक्रवार 23 अगस्त से शुरू हो रही है और 31 अगस्त को खत्म होगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 और दूसरी पाली की परिक्षा 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। 23 अगस्त का पेपर देने के लिए अभ्यर्थी एक दिन पहले ही पहुंचे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अभ्यर्थियों का प्रवेश
सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्हीं की निगरानी में अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्र पर ही बायोमेट्रिक और आधार ई केवाईसी की सुविधा दी गई है। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश की इजाजत दी गई।

कक्ष निरीक्षकों को भी जमा करना पड़ा मोबाइल
पुलिस भर्ती परीक्षा में मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के अलावा किसी को भी मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर ले जाना मना है। मोबाइल जमा करने के बाद ही कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी के लिए केंद्र के अंदर भेजा गया। कक्ष निरीक्षकों की भी तलाशी ली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें