सिन्धी समाज व चेट्टीचंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर 10 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सामने रखी। इसे लेकर उनसे मुलाकात की।
सभी ने कहा कि सिंधी समाज के ईस्ट देव भगवान झूले लाल जी जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित होनी चाहिए। जानकारी हो की 10 अप्रैल को सिंधी समाज अपने ईष्ट देव भगवान झूले लाल जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ लखनऊ सहित उतर प्रदेश में बहुत ही धूम धाम से मनाएगा।
संगठन के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी, संयुक्त मंत्री सतीश आडवानी, सुरेश छबलानी, श्याम कृषनानी सहित दीपक लालवानी व हंसराज राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की।
मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी व रतन मेघानी ने संयुक्त रूप से बताया की सिंधी समाज उत्तर प्रदेश में 20 लाख से भी अधिक तादात में है और लंबे समय से भाजपा का समर्थक है। सिंधी समाज का यह जंयती समारोह साल का एक ही सबसे बड़ा त्योहार है जिससे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
प्रवक्ता अशोक मोतियानी वा सुरेश छबलानी ने कहा की ( गुजरात, मध्य प्रदेश ,राजस्थान में झूलेलाल जयंती पर पहले से अवकाश घोषित है) सिर्फ उतर प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जहां सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान झूले लाल जी की जयंती पर छुट्टी घोषित नहीं होती है।
इसके अलावा, सिंधी समाज ने उप मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि सिंधी कल्याण बोर्ड का गठन भी किया जाना चहिए जिससे सिंधी समाज की समसाएं निपटाई जा सकें। उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में पंजाबी समाज के अनिल बजाज राम बालानी, किशनचंद बमनानी, रतन मेघानी, संजय जसवानी, सुरेश छबलानी, श्याम किर्षनानी, दीपक लालवानी सहित अन्य शामिल हुए।