फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों ने भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए न्यौछावर किए प्राण : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
कृष्णानगर स्थित होटल में हुई संगोष्ठी में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुगलों ने भारत की संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का बहुत प्रयास किया। भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को तोड़ने और धर्म को बदलने के लिए अत्याचार किए लेकिन उस समय सिख समाज ने हार नहीं मानी और हमारी संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाई। मुगल आक्रांताओं ने धर्म परिवर्तन न स्वीकार करने पर गुरु गोबिंद सिंह के छोटे-छोटे बच्चों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया था।
विज्ञापन

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के छोटे पुत्र जोरावर सिंह व फतेह सिंह समेत सिख समाज के बलिदान को स्मरण करने के उद्देश्य से वीर बाल दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से कृष्णानगर स्थित एक होटल में संगोष्ठी हुई। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आने वाले कल को सुरक्षित रखने के लिए हम अपने इतिहास से सीखने का काम करते हैं। इतिहास में हमारी सनातन संस्कृति की शिक्षाएं नहीं पढ़ाई गईं बल्कि मुगल आक्रांताओं को महान बताया गया। आज अगर सनातन संस्कृति जिंदा है तो उसमें गुरु गोबिंद सिंह और सिख समाज का बड़ा योगदान है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सिख समाज के त्याग और बलिदान को स्मरण कर उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि संगोष्ठी में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, कार्यक्रम संयोजक लखनऊ महानगर मंत्री लखविंदर पाल सिंह, सरदार दिलप्रीत सिंह समेत आदि उपस्थित रहे।

कृष्णानगर स्थित होटल में हुई संगोष्ठी में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। -संवाद

कृष्णानगर स्थित होटल में हुई संगोष्ठी में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें