लखनऊ। कोहरे का असर विमानों के संचालन पर भी दिखा। कई उड़ानें लेट रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इंडिगो की हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-453 डेढ़ घंटे लेट रही। चेन्नई से आने वाला विमान 6ई-515 एक घंटे, बंगलूरू से आने वाली उड़ान 6ई-196 पौन घंटे, पटना से आने वाली 6ई-925 फ्लाइट 40 मिनट और गुवाहाटी से आने वाली उड़ान 6ई-6552 आधे घंटे लेट रही। लखनऊ से मुंबई की उड़ान 6ई-6938 दो घंटे, दिल्ली की फ्लाइट 6ई-758 पौने दो घंटे, देहरादून की उड़ान 6ई-515 एक घंटे, मुंबई की फ्लाइट 6ई-6222 सवा घंटे, बंगलूरू की उड़ान 6ई-435 एक घंटे दस मिनट, हैदराबाद की फ्लाइट 6ई-523 दो घंटे, गुवाहाटी की फ्लाइट 6ई-146 दो घंटे लेट रही। रियाद की फ्लाइट एक्सवाइ-334 पांच घंटे, पटना की उड़ान 6ई-6902 एक घंटे व किशनगढ़ की फ्लाइट ओपी-223 आधे घंटे लेट रही।