फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के कुंभ में स्नान पर शशि थरूर ने कसा तंज, यूपी के मंत्री बोले- आप भी डुबकी लगाओ, पाप कट जाएंगे

Wed, 30 Jan 2019 09:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी के मंत्रियों व भाजपा नेताओं की कुंभ में स्नान करते हुए तस्वीर ट्वीट की और तंज कसा है, जिस पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन


शशि थरूर ने ट्वीट किया कि 'गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं! जय गंगा मैया की!
 


आपको बता दें कि कल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी कैबिनेट के साथियों व भाजपा नेताओं ने संगम स्नान किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। जिसे शशि थरूर ने ट्वीट कर तंज कसा।

जिस पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि शशि थरूर को कुंभ का मतलब कैसे पता हो सकता है। वह ऐसे माहौल और संस्कृति में पले-बढ़े जिसमें वह इसका मतलब नहीं समझते। आगे उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत पाप किए हैं, कुंभ में पवित्र डुबकी लगाइए हो सकता है कि आपके पाप कट जाएं।
विज्ञापन

 


शशि थरूर इसके पहले हिंदू पाकिस्तान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए अपने बयानों को लेकर भी खासा चर्चा में रहे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें