फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर माने पुजारी, जूस पीकर किया अनशन खत्म

Wed, 12 Mar 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट न मिलने से नाराज प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्यामलाल पुजारी आखिर मान गए।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस भवन के सामने तीन दिनों से आमरण अनशन कर रहे पुजारी ने मंगलवार शाम अनशन समाप्त कर दिया। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
मोहनलालगंज सीट से टिकट मांग रहे श्यामलाल पुजारी रविवार को सुबह ही अपनी पत्नी तस्सो देवी के साथ आमरण अनशन में बैठ गए थे।

मंगलवार दोपहर बाद से ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। शुगर व दिल की बीमारी से पीड़ित पुजारी की खराब हालत को देख वाल्मीकि समाज के दूसरे नेता श्यामलाल वाल्मीकि ने भी अनशन खत्म कराने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इस बीच, पुलिस भी डॉक्टर को लेकर आ गई। डॉक्टरों ने कहा, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा। श्यामलाल वाल्मीकि अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन गए।
विज्ञापन


वहां रामकृष्ण द्विवेदी, हरीश बाजपेई सहित कई नेता मौजूद थे। बीच का रास्ता निकाला गया।

उनको आश्वासन दिया गया कि पार्टी वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सम्मानजनक हल निकालेगी। आश्वासन के बाद पुजारी ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें