फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राज्य में चल रही कमीशनखोरों की सरकार'

Wed, 12 Mar 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कमीशनखोरों की सरकार है। बिना कमीशन कोई काम नहीं हो रहा। लैपटॉप में कमीशन तय हो गया तो बांट दिए गए। साड़ी, कंबल और टैबलेट में नहीं तय हुआ तो नहीं बंटे।
विज्ञापन


यह बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को कही।
सिद्दीकी बसपा प्रत्याशी आरके चौधरी के चुनाव प्रचार में मलिहाबाद तहसील ग्राउंड में आयोजित जन सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है।

आए दिन लूट, बलात्कार, हत्याएं और बलवे हो रहे हैं। सरकार इन्हें रोक पाने में नाकाम है।

बसपा प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि बिजली, यातायात और उच्च शिक्षा इस इलाके की सबसे बड़ी जरूरत है लेकिन मौजूदा सरकार एवं वर्तमान सांसद ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां बिजली आती कम और जाती ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें