मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हम किसी के अधिकारों को छीन नहीं रहे हैं। बल्कि उन लोगों को नागरिकता दे रहे हैं जिन्हें धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया है। जो इस्लामिक देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अपनी जान बचाकर आए हैं। वह शरणार्थी के रूप में यहां रह रहे हैं।
इस कानून से देश के किसी मुसलमान को नागरिकता नहीं दी जा रही है। यह नागरिकता देने वाला कानून है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि विकास पर बहस करिए, कामों की आलोचना कीजिए लेकिन छात्रों और नौजवानों को गुमराह मत कीजिए।