फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबने दो सगे भाइयों की मौत, गांव में छाया मातम

Thu, 13 Mar 2025 07:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिए हैं। दो भाईयों की मौत के बाद परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम छा गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर गांव में मचा कोहराम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालपुर के मजरा होलईपुरवा निवासी दो सगे भाई बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूब गए। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने दोनों भाइयों को कुंए से निकलवाकर सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कटरा पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। दो भाईयों की मौत के बाद परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम छा गया है।

विज्ञापन


नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम गोपालपुर के मजरा होलईपुर निवासी लवकुश (25) पुत्र नान्हे बृहस्पतिवार को पशुओं के लिए चारा लेने खेत गया था। इस दौरान उसका छोटा भाई रंजीत (19) भी खेत गया था। बताया जा रहा है कि लवकुश खेत में मौजूद कुएं में झांकने लगा, तभी अचानक वह कुएं में गिर गया। उसे कुएं में गिरता देख बचाने के लिए रंजीत भी कुंए में कूद गया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण डूबने से दोनों भाई डूबने लगे।

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों भाईयों को कुएं से बाहर निकला। बाद में दोनों भाईयों को सीएचसी इकौना लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनो भाईयों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन


दो भाइयों की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं होली से पूर्व घटी इस घटना से गांव में भी मातम छा गया है। इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें