श्रावस्ती। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों व पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक कार्यशाला विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को हुई। बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी शिक्षक अपने विद्यालय को विकास क्षेत्र में एक आदर्श विद्यालय बनाए।
बताया कि सरकार का प्रयास है कि विद्यालय में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल के मैदान, डिजिटल कक्षा कक्ष आदि की स्थापना कर उसे मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाए। शिक्षकों को चाहिए कि वह इसे पूरा करके बच्चों का सर्वांगीण विकास करें। उन्होंने शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी बीईओ व विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक मौजूद रहे।