फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट, कूदीं सवारियां, कानपुर से लखनऊ आ रही बस में अमौसी के पास घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से लखनऊ आ रही परिवहन निगम की बस में सोमवार शाम को सरोजनीनगर इलाके में शॉर्ट-सर्किट हो गया। धुआं भरना शुरू हुआ तो चालक ने अमौसी मेट्रो स्टेशन के सामने बस रोक दी, जिसके बाद सवारियां नीचे कूदने लगी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बस नंबर यूपी 77 टी 4902 में 37 लोग सवार थे। सरोजनीनगर इंसपेक्टर महेंद्र सिंह के मुताबिक शाम करीब 6:15 बजे अमौसी के पास लोग बस के भीतर से आग-आग चिल्लाने लगे, जिसके बाद चालक ने बीच सड़क पर ही बस रोक दी। पुलिस ने जांच की तो पाया कि बस के पायदान के पास रखी बैटरियों में शॉर्ट-सर्किट की वजह से धुआं निकल रहा था। इससे करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम जैसे हालात रहे। बाद में चालक बैटरी के कनेक्शन को सही करके उसे आलमबाग टर्मिनल पहुंचाया। आश्चर्य की बात ये है लखनऊ के परिवहन अफसर इस घटना से ही इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें