फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर के साथ ग्राहकों के कपड़े भी सैनिटाइज करा रहे दुकानदार, यूं रख रहे हैं नोट

Wed, 10 Jun 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
हाथों के साथ कपड़ों को भी किया जा रहा सैनिटाइज - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में कारोबारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बेहद सजग हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दुकान और शोरूम में आने वाले ग्राहकों के हाथ-पैर के साथ कपड़ाें को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। यहां के प्रमुख बाजार पराग डेयरी, रतनखंड, एलडीए में करीब 1500 कपड़े, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक, रेडीमेड, किराना दुकान हैं। यहां लॉकडाउन से पहले 25 हजार से अधिक ग्राहकों का आवागमन था, अब 50 फीसदी ही रह गया है। कारोबारियों का कहना है कि जान है तो जहान है और फिर कारोबार है। खुद और ग्राहक को संक्रमण से बचाएंगे तभी कारोबार चल सकेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
शौकत अहमद - फोटो : amar ujala
सैनिटाइज करने बाद ही रखते हैं नोट
लखनऊ दूध डेयरी एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री शौकत अहमद ने बताया कि कर्मचारी ग्राहकों से कीमत सीधे हाथ में लेने के बजाय रुपये काउंटर पर रखवाते हैं। इसके बाद नोट सैनिटाइज करके ही गल्ले में रखते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
हंसराज विश्वकर्मा - फोटो : amar ujala
ग्राहक को सीधे छूने नहीं देते फोन, गहने 
लखनऊ महानगर सर्राफ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि मोबाइल व गहने के शोरूम में आने वाले ग्राहक को मोबाइल और गहने छूने नहीं देते हैं। हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश देते हैं। जब ग्राहक बिल पेमेंट कर देता तो उसको गहने या मोबाइल सौंप देते हैं। 

 

4 of 5
मनीष वर्मा - फोटो : amar ujala
संक्रमण से कर रहे हैं बचाव
लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि उनके शोरूम में प्रवेश से पहले आने वाले ग्राहक के हाथ और पैर दोनों सैनिटाइज करते हैं। आशियाना क्षेत्र की शोरूम और दुकानों में कारोबारी संक्रमण से बचाव के लिए यह प्रक्रिया अपना रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपी आहूजा - फोटो : amar ujala
डिलीवरी से पहले कस्टमर को करते  हैं सैनिटाइज
अवध व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं रेस्टोरेंट कारोबारी ओपी आहूजा ने बताया कि जो कस्टमर नाश्ता और खाना की बुकिंग कराते हैं और जब वह लेने आते हैं तो पैकेट की डिलीवरी से पहले उसके कपड़े सैनिटाइज करते हैं। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन कपड़े पर वायरस होंगे तो नष्ट हो जाएंगे। 


 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें