फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 15 रुपये के लिए कर दी दलित दंपति की हत्या

Fri, 29 Jul 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, मैनपुरी-लखनऊ
विज्ञापन
कुल्हाड़ी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के गांव लखनीपुर में बृहस्पतिवार को एक दुकानदार ने उधारी के महज 15 रुपये नहीं मिलने पर एक दलित दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को घर में परिवार सहित जिंदा जलाने और जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को समझाने के बाद घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपयो की सहायता देने की घोषणा की है। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लखनीपुर का रहने वाला दलित भारत नागर (45) और उसकी पत्नी ममता (40) खेतों में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने गांव में परचून की दुकान चलाने वाले अशोक मिश्रा से करीब 15 रुपये का सौदा उधार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार लेने पर हुआ ‌था विवाद - फोटो : demo pic
गुरुवार सुबह पति-पत्नी धान की रोपाई करने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अशोक के समीप स्थित एक दुकान से बिस्कुट का पैकेट खरीदा। दुकानदार ने दोनों को रोका और उधारी के 15 रुपये मांगे। इसी बात पर दंपति और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। 

उधारी के रुपये का विवाद था। उसके बाद ही अशोक ने दंपति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है। कुछ लोगों ने घटना के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उन्हें टारगेट कर लिया गया है। - देवरंजन वर्मा, एसपी मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें