फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लालच देकर दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Sun, 01 Dec 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपित महताब।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। नगराम इलाके में शुक्रवार रात छह साल की बच्ची से एक फेरी दुकानदार ने लालच देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चार दिन के अंदर सोमवार को चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


नगराम के एक गांव में छह साल की बच्ची को बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे गांव का रहने वाला फेरी दुकानदार महताब सामान दिलाने के बहाने से साथ ले गया। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंच आपबीती परिजनों को बताई। इस पर वह लोग आरोपी के घर पहुंचे तो उसने गेट नहीं खोला। शुक्रवार थाने में आरोपी पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात आरोपी महताब को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देख बच्ची का मेडिकल व बयान तुरंत कराए गए। पुलिस का प्रयास रहेगा कि केस की सुनवाई भी फास्ट ट्रैक कोर्ट कराई जाए। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें