लखनऊ में हुए एक आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। फांसी लगाकर जान देने वाली लड़की के घरवालों ने उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लखनऊ की पीजीआई की आम्रपाली विहार कालोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली रायबरेली की शमा परवीन (21) के परिवारीजनों ने उसके प्रेमी अकरम पर आरोप लगाया है।
पिता पीर अली ने कहा कि अकरम उसे एक मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर भगा ले गया था। इसके बाद उसे अलग-अलग जगह पर बंधक बनाकर रखा।
इस दौरान अकरम ने बेटी को प्रताड़ित किया। डेढ़ महीना पहले वह उसे छोड़कर भाग गया। इस बीच परिवारीजनों की नाराजगी के चलते शमा घर लौटने के बजाए अकेले ही रहने लगी।
पीर अली ने कहा कि अकरम गुरुबक्सगंज के बथुआ गांव में ही रहता है और करीब दो साल पहले बेटी शमा को फुसलाकर भगा ले गया था।