युवकों ने बताया कि गौरव उपाध्याय व उसके साथियों ने तीन घंटे तक चलती कार में लात-घूसों व बेल्ट से पीटा। दबंग गाली-गलौज करते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। गौरव उपाध्याय ने शिकायत करने पर दोबारा घर से उठाकर ले जाने और हत्या करके लाश गायब करने की चेतावनी दी। पुलिस ने दोनों पीड़ितों का मेडिकल कराया है।
मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने में हुआ था गिरफ्तार
अपहरण के आरोपी शिवसेना नेता गौरव उपाध्याय पर मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने के कई मामले हैं। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है। तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने हुसैनगंज स्थित उसके मसाज पार्लर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। मौके से आरोपी नेता गौरव को गिरफ्तार भी किया गया था।
कैंट विधानसभा क्षेत्र से लड़ चुका है चुनाव
गौरव उपाध्याय कैंट विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। वह शिवसेना में प्रदेश स्तर का नेता था लेकिन एक अन्य पदाधिकारी से आपसी विवाद के चलते कुछ समय के लिए उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। बाद में वह फिर पार्टी से जुड़ गया।