फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पलटे शिवपाल, कहा- विधायक दल तय करेगा कौन होगा मुख्यमंत्री

Sun, 25 Dec 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अभी तक सपा में पारिवारिक झगड़ा समाप्त होने की बात कहकर अखिलेश यादव को ही अगला मुख्यमंत्री बताने वाले सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के ट्वीट से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उन्होंने सबसे पहले किए गए अपने ट्वीट में सपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशा‌सनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो कि पार्टी को नुकसान पहुंचाएं।

इस ट्वीट में उनके वही पुराने तेवर नजर आ रहे हैं, यादव परिवार में वर्चस्त की जंग में दिख रहे थे।

वहीं, अभी तक अखिलेश यादव को ही सरकार बनने पर अगला मुख्यमंत्री बताने के बयान से भी उन्होंने पल्टी मारते हुए ट्वीट किया कि अगले मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक दल करेगा जो कि पार्टी संविधान के तहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के आधार पर होगा टिकट का बंटवारा

शिवपाल ने ट्वीट किया है कि अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए 175 लोगों को टिकट बांटा जा चुका है‌। टिकट का बंटवारा जीत के आधार पर होगा।

उनके इस ट्वीट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि टिकट बंटवारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जिम्मेदारी बेहद सीमित होगी।

फिलहाल के लिए उनके इन ट्वीट से हलचल जरूर मचा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें