फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम नगरी को अखिलेश की सौगात, दिया 1250 करोड़ का तोहफा

Sun, 25 Dec 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिलान्यास करते मुख्यमंत्री अखिलेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने संगम नगरी इलाहाबाद को 1250 करोड़ रुपये की सौगात देकर संतों से सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित लोकभवन से संगमतट पर 1250 करोड़ की लागत से बनने वाले सेतु का शिलान्यास करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार आई थी तो कुंभ का आयोजन कराने की जिम्मेदारी हमारी थी और हमने इसे बेहतर ढंग से पूरा किया।

अखिलेश ने कहा कि कुंभ दुनिया का इकलौता ऐसा मेला है, जहां हर बार एक शहर बसाया जाता है और फिर हटाया जाता है।

उन्होंने संतों से कहा कि आपने यहां आकर हम सभी को आशीर्वाद दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे फिर से प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी और हम विकास कार्यों को आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि पुल का शिलान्यास यहां लखनऊ से करना पड़ रहा है, अगर इलाहाबाद में करते तो लाखों लाख लोग आते, लेकिन चुनाव की तारीख कभी भी आने के कारण यहीं से करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंदिरों में चढ़ने वाला दान कैसे होगा कैशलेस

सीएम अखिलेश ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्‍था थम गई है। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे मंदिर हैं बहुत ज्यादा दान आता है, अब अगर सबकुछ कैशलेस हो जाएगा तो ये कहां हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर मंदिरों में भी आयकर वाले जाने लगे तो दान देने वाले और मंदिरों के लोग सभी डरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें