सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कुछ वक्त दिया है। कुछ न होने पर वो सेकुलर मोर्चे का गठन तय है।
शिवपाल यादव ने फैजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि सेकुलर मोर्चे से वो समाजवादी विचारधारा से जुड़े दलों को जोड़ेंगे और जो भी हमारे साथ आना चाहेगा। हम उसका स्वागत करेंगे।
बता दें कि शिवपाल यादव ने कहा था कि अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नेताजी मुलायम सिंह यादव को सौंप देना चाहिए। अखिलेश उन्हें हटाकर अध्यक्ष बन गए थे।
वहीं, शिवपाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के फिर से एनडीए में वापसी करने को सही कदम करार दिया और इसके लिए उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि शिवपाल ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया था जबकि अखिलेश यादव ने यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन किया था।