फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के डर से भागीं मायावती: सपा

Fri, 21 Mar 2014 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नए प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी के डर से मायावती लालगंज से चुनाव नहीं लड़ रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मायावती का लालगंज से चुनाव लड़ना मोदी और उनकी मिलीभगत है। शिवपाल ने यह भी आरोप लगाया कि माया तो मोदी की साथी रह चुकी हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर ही मायावती ने यूपी के लिए सभी 80 सीटों पर बसपा के उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

शिवपाल ने माया के बाद मोदी पर भी तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि मोदी बहुत ही छोटे दिल का आदमी है।

छोटे दिल के आदमी हैं मोदी

शिवपाल ने कहा कि उत्तराखंड आपदा के समय मोदी वहां सिर्फ गुजरातियों को बचाने गए थे। बकौल शिवपाल, 'मोदी के मुंह से एक बार भी देश के लोगों को बचाने की बात नहीं निकली।'

शिवपाल ने मोदी को पैसे में तौल दिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने आपदा पीड़ितों के लिए सिर्फ दो लाख रुपये दिए थे, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक मुश्त 35 करोड़ रुपये की धनरा‌शि सहायता कोष में दी थी।

शिवपाल के मुताबिक, जिस व्य‌क्ति का दिल इतना छोटा है, वह देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है।
विज्ञापन

मोदी को नहीं बनने देंगे पीएम

शिवपाल ने एक बार फिर कहा कि वह किसी भी कीमत पर मोदी को देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी दो बार पहले भी भाजपा की सरकार बनने से रोक चुकी है। इस बार भी वही होगा।

शिवपाल ने कहा कि नेताजी भी एलान कर चुके हैं और सपा पिछले चुनावों से कहीं ज्यादा सीटें इस लोकसभा चुनाव में जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि सपा की चुनावी तैयारियां सबसे अव्वल हैं और इसका फर्क चुनावी परिणाम में भी दिखाई देगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को ही शिवपाल सिंह यादव को प्रवक्ता बनाया गया है। अब समाजवादी पार्टी में दो प्रवक्ता होंगे। अधिकृत प्रवक्ता के तौर पर राजेंद्र चौधरी काम करते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें