फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से नामांकन के बाद बोले शिवपाल, 11 मार्च के बाद बनाएंगे नई पार्टी

Tue, 31 Jan 2017 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पर्चा दाख‌िल करते श‌िवपाल
विज्ञापन
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार को जसवंतनगर से सपा से नामांकन कर दिया है। उन्होंने कहा क‌ि कल तक बहुत अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन हमने सपा और सा‌इकिल से पर्चा भर दिया है। 
विज्ञापन


पर्चा दाख‌िल करने के बाद श‌िवपाल का दुख भी छलक पड़ा। उन्होंने कहा, ‌ट‌िकट देकर अहसान कर द‌िया है, अगर न म‌िलता तो न‌िर्दलीय लड़ते। उन्होंने ये भी कहा क‌ि 11 मार्च को नेताजी आएंगे उसके बाद नई पार्टी बनाएंगे।

श‌िवपाल ने कहा क‌ि पांच साल काम कर रहे हैं अब हम कहां जाएं। पार्टी में हमारा कद कम कर द‌िया गया। श‌िवपाल ने क‌िसी का नाम न लेते हुए कहा क‌ि पार्टी में भ‌ितरघात चल रहा है। उन्होंने कहा, मैं मरते दम तक नेताजी का साथ नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन


श‌िवपाल ने कहा, मैंने तो अख‌िललिश से कहा था क‌ि जो चाहो ले लो लेक‌िन नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना रहने दो। जानबूझकर हमारा ट‌िकट काटा गया। गठबंधन पर कहा, आज से छह महीने पहले कांग्रेस की क्या हालत थी? केवल 4 सीटें जीतने की, गठबंधन से किसका फायदा किया? कांग्रेस का और टिकट हमारे लोगों के काट दिए। शिवपाल ने कहा, हम लोग ज्यादातर विपक्ष में रहे हैं, भाजपा, बसपा, कांग्रेस को तब हराया जब हमारे पास साधन भी नहीं थे। अब तो साधन हैं।

सपा का प्रचार करने पर उन्होंने कहा कि 19 के बाद बताया जाएगा कि क्या करना है। उन्होंने कहा, को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने से कोई एतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि आमंत्रित किए जाने पर वे सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें