फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंचायत चुनाव में ईमान बेचने वाले लगाए जाएंगे ठिकाने'

Sun, 17 Jan 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बछरावां (रायबरेली)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली है। लेकिन रायबरेली में पार्टी के ही कुछ लोगों के ईमान बेच देने के कारण हार हो गई है।
विज्ञापन


जल्दी ही इसकी जांच कराकर ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाएगा। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर धन का दुरुपयोग किए जाने के सवाल पर उन्होंने पूर्व मायावती पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आने वाले समय में जनता मायावती को सबक सिखाएगी। कहा जल्द बछरावां को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री बछरावां कस्बे के शिवगढ़ रोड निवासी एवं राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ. विजय शर्मा की मां के तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। भोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस पर दबाव बनाकर काम कराने वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। सवाल किया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

जल्द ‌ही दिया जाएगा बछरावां को नगर निगम का दर्जा

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मायावती इधर-उधर बातें की करती हैं। आने वाले समय में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बछरावां क्षेत्र के रैन गांव का निरीक्षण किया था और कहा था कि बछरावां को नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा।

इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा किए गए हर वादे को पूरी कर रही है। जल्द बछरावां को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जाएगा। इस मौके पर अरविंद सिंह गोप, रामलाल अकेला आदि मौजूद रहे।

ओवरब्रिज की रेलिंग ऊंचा करने के निर्देश
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कस्बे के पास रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज का भी कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विधायक रामलाल अकेला ने शिकायत की थी कि ओवरब्रिज मानक के अनुरुप न बनने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर वीके सिंह को पुल की रेलिंग ऊंची करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों पुल के बीच के खाली वाले स्थान पर जाल डालने के निर्देश दिए। इस कार्य को जल्द किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

शिवपाल के यहां पहुंचने से अफसरों में मचा हड़कंप

कैबिनेट मंत्री के यहां आगमन से जिले के अफसरों में हड़कंप रहा। उन्हें शिवगढ़ रोड स्थित डाक बंगला जाना था, लेकिन वह सीधे ओवरब्रिज का निरीक्षण करने के बाद चले गए।

डीएम सूर्यपाल गंगवार, एडीएम प्रशासन एससी चौधरी, एसडीएम महराजगंज मोतीलाल यादव समेत अन्य अधिकारी डाक बंगला में डटे रहे।

कैबिनेट मंत्री के चले जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें