फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के 'बेचारे' हैं: हेमा मालिनी

Sun, 17 Jan 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर ये कहा जाए कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति में विपक्षियों के लिए एक साफ्ट टार्गेट बन गए हैं तो गलत न होगा।
विज्ञापन


अपने अमेठी दौरे पर जहां मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें कम अनुभव वाला करार दिया। वहीं, मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी उन्हें निशाना बनाया।

मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान हेमा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के बारे में कहा कि भारतीय राजनीति में राहुल गांधी एक बेचारे की भूमिका में हैं।

मथुरा के विकास के बारे में उन्होंने कहा कि वह लगातार कोशिश कर रही हैं। मथुरा वृन्दावन रेल बस के लिए उन्होंने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से बात की है। जल्द ही राधा रानी रेल बस एसी बोगी के साथ दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मंत्री पद ऑफर हो तो भी नहीं लूंगी'

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ठीक हैं किसी की इच्छा मंत्री बनने की होती होगी लेकिन मुझे तो मंत्री का ऑफर हो तो भी बनने का कोई इरादा नहीं है।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न ‌सिंहा बिहार चुनाव के दौरान अपनी बयान बाजी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी करीबी के कारण भाजपा की किरकिरी कराते रहे हैं, जिससे कि पार्टी की नजरें उन पर टेढ़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें