फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : पूर्व मंत्री गायत्री पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ के मुकदमे में गवाही न देने पर कोर्ट ने जारी किया था वारंट

Wed, 30 Mar 2022 07:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एडीसीपी के मुताबिक वर्ष 2017 में इस मामले में चाजर्शीट दायर की गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को कई बार नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर पुलिस ने सपा सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उसने पूर्व मंत्री के खिलाफ अक्तूबर 2016 में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। लेकिन आरोप लगाने वाली महिला गवाही देने नहीं पहुंच रही थी। जिसके कारण कोर्ट ने वारंट जारी किया था। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी सै. कासिम आब्दी के मुताबिक 26 अक्टूबर 2016 को गोमतीनगर थाने में चित्रकूट निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बबलू सिंह और आशीष शुक्ला पर महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप था। वहीं, बाद में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम भी विवेचना के दौरान शामिल किया गया था।

एडीसीपी के मुताबिक वर्ष 2017 में इस मामले में चाजर्शीट दायर की गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को कई बार नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए आदेश दिए गए थे। लेकिन महिला ने कोर्ट पहुंच कर बयान नहीं दर्ज कराए थे। जिसके बाद कोर्ट ने 22 मार्च को महिला के खिलाफ  गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी महिला कोर्ट नहीं गई। जिसके बाद बुधवार को गोमतीनगर पुलिस ने आशियाना स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें