फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से अध्यक्ष के नाते होती है बात, भतीजे के रिश्ते अब नहीं: शिवपाल सिंह यादव

Sat, 04 Aug 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में ऊपरी तौर पर भले ही सबकुछ ठीक दिख रहा हो लेकिन अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं है। सपा ने शिवपाल सिंह यादव के शुकवार को दिए गए बयान से इस बात का अंदाजा लग जाता है। शिवपाल सिंह ने दो टूक कहा कि अखिलेश यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते ही बात होती है। भतीजे के रिश्ते से नहीं।

विज्ञापन


वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हुई बैठक में मुझे नहीं बुलाया गया। गठबंधन का फैसला अखिलेश यादव ही करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह दावा किया कि यदि महागठबंधन हुआ तो भाजपा की हार तय है।

शिवपाल ने कहा वह लंबे समय तक पार्टी के पदाधिकारी रहे लेकिन अब सिर्फ एक विधायक हैं। वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के बताए अनुसार ही काम करेंगे।

विज्ञापन

अगर कोई कमी होती तो कार्रवाई होती

शिवपाल ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार विकास के बजाए सिर्फ जांच ही करा रही है। जांच में कहीं कमियां नहीं मिल रही। यदि मिलती तो कोई तो कार्रवाई होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें