प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने गुरुवार को शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस के साथ तीखी नोंकझोक भी हुई। बेरिकेडिंग पार कर विधानसभा की तरफ बढ़ते कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। शिवपाल यादव ने सरकार को चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ या सत्ता छोड़ो वरना जनता के सहयोग से सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित प्रसपा कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इसकेबाद वे शिवपाल की अगुवाई में जुलूस के रूप वीवीआईपी गेस्ट हाउस, विक्रमादित्य मार्ग चौराहा व राजभवन के सामने से गुजरते हुए हजरंतगंज पहुंचे। वहां उन्होंने बेरिकेडिंग को तोड़ दिया।
सभी कार्यकर्ता जीपीओ स्थिति गाधी प्रतिमा पर पहुंचे। कुछ लोगों ने विधानसभा की तरफ जाने वाली रोड पर बनी बेरिकेडिंग को पार करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई। प्रसपा महासचिव आदित्य यादव के साथ कुछ कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
बैरीकेडिंग लांघने वाले लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली समेत 98 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में बैठाकर ईको गार्डन ले जाकर छोड़ा गया। धरना स्थल पर एडीएम के मार्फत राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
Trending Videos
थानों, तहसीलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला:
हजरतगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि 8 अगस्त का दिन देश के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो और करो या मरो का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में तहसील, थानों समेत सभी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाए या सत्ता छोड़ दे। दोनों काम नहीं किए तो प्रसपा जनता के सहयोग से सहकार को उखाड़ देगी।
हा कि कश्मीर के फैसले पर हमने सरकार को बधाई दी है। यदि सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगई, किसानों की आय दोगुनी करने समेत अन्य समस्याओं का हल निकाला तो हम फिर बधाई देंगे। हमारा कहना है, काम करो या सत्ता छोड़ो। उन्होंने किसानों, युवाओं, अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाए।
बदहाल कानून व्यवस्था, पशुपालकों पर लखनऊ नगर निगम का अत्याचार, डीजल, पेट्रोल की महंगाई, किसानों को नलकूप के लिए मुफ्त बिजली, आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान की भरपाई, डीएम आफिस, तहसील, थानों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए, वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली रोकी जाए, बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराया जाए. उन्नाव रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाए, सड़कों के गड्ढ़ों तो शीघ्र ठीक कराया जाए, अधिवक्ताओं की हत्याओं पर रोक लगाई जाए, नौजवानों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, किसानों का टोल टेक्स माफ किया जाए, सरकारी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध कराई जाए, छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं, विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न पर राजनीतिक हत्याओं पर रोक लगाई जाए।