फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll Result: मैनपुरी में शानदार जीत के सूत्रधार शिवपाल ने प्रसपा का सपा में किया विलय

Thu, 08 Dec 2022 02:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत के सूत्रधार रहे शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय कर दिया। 
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव ने सपा का झंडा थाम लिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत से उत्साहित शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय कर दिया। मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


प्रसपा का सपा में विलय करने की घोषणा पर शिवपाल ने कहा कि मेरी गाड़ी में अब सपा का झंडा रहेगा। मुझे सही समय का इंतजार था। परिवार और जनता की मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव में सपा की जीत भाजपा के लिए कड़ा संदेश है।

शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत के सूत्रधार रहे हैं। उन्होंने कई सभाएं की और बहू डिंपल को जिताने की जनता से अपील की थी। डिंपल यादव ने दो लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। डिंपल यादव के लिए समर्थन मांगने के लिए अखिलेश यादव खुद शिवपाल के पास गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी सीट पर हुई जीत ने सपाइयों को उत्साह से भर दिया है। भाजपा ने इस सीट पर रघुराज सिंह शाक्य को उतारा था लेकिन उन्हें करारी हार नसीब हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें