फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले, अमर सिंह मित्र हैं और रहेंगे

Fri, 22 Aug 2014 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अमर सिंह मित्र थे, मित्र हैं और मित्र रहेंगे। मित्र होने के कारण नेताजी ने उनसे मुलाकात की तो इसमें गलत क्या है?
विज्ञापन


इस मसले पर इतनी चर्चा क्यों ? इस मामले को अनावश्यक तूल नहीं दिया जाना चाहिए। ये बातें गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने लाटघाट बाजार स्थित इंटर कालेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।

शिवपाल ने कहा कि अमर सिंह कह भी चुके हैं कि वह मुलायमवादी हैं, ऐसे में उनका मुलायम सिंह से मिलना कोई अचरज वाली बात नहीं है।
Trending Videos

बचने की भी कोशिश की

इसके बाद विषय बदलते हुए लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी से प्रदेश में बाढ़ आई है। इसी के चलते सूबे की प्रमुख नदियों सरयू, घाघरा सहित अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ सहित प्रदेश के 11 जिले बाढ़ से प्रभावित है। सभी जिलों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि जिन-जिन गांवों में पानी घुस गया है। वहां प्रशासनिक मदद पहुंचाई जाए।

शिवपाल यादव ने मऊ के बाढ़ प्रभावित इलाके दोहरीघाट का भी दौरा किया।
विज्ञापन

अमर ने की थी मुलाकात

गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मंगलवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की थी।

इसके बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर अमर सिंह के सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगीं।

हालांकि इस मुलाकात पर अमर सिंह ने अपने ही अंदाज में कहा, ‘...हंगामा है क्यों बरपा, मुलाकात ही तो की है, डाका तो नहीं डाला, चोरी तो नहीं की है...।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें