फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : शिवपाल ने कहा- राजभर का कोई ठिकाना स्थायी नहीं, जहां से लड़ेंगे वहीं से हारेंगे-जमानत होगी जब्त

Mon, 17 Jul 2023 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा राजभर कब और कहां चले जाएं, उनका कोई भरोसा नहीं है। भविष्य में जहूराबाद से भी उनकी जमानत जब्त होगी। जहां से लड़ेंगे, वहीं से हारेंगे।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कोई ठिकाना स्थायी नहीं है। कब और कहां चले जाएं, उनका कोई भरोसा नहीं है। भविष्य में जहूराबाद से भी उनकी जमानत जब्त होगी। जहां से लड़ेंगे, वहीं से हारेंगे। राजभर के एनडीए में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजभर मायावती को प्रधानमंत्री बना रहे थे। उस पहले भाजपा के एक बड़बोले नेता कह रहे थे कि सपा समाप्त, लेकिन वह कौशाम्बी से हमसे चुनाव हार गए।

विज्ञापन


पलटवार : अरुण बोले- शिवपाल को जिसने जलील किया उसी से चिपक गए 
ओमप्रकाश राजभर का कोई वजूद न होने से संबंधित सपा नेता शिवपाल के बयान पर सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने तीखा पलटवार किया है । ट्वीट के जरिए शिवपाल पर हमाला बोलते हुए अरुण ने कहा कि जिसने शिवपाल को जलील किया, वह अब उसी के साथ चिपक गए हैं। फिर भी सपा में उनका कोई वजूद नहीं है । 

अरुण ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष के जमानत जब्त होने की बात कहने वाले शिवपाल को अब सपा के वजूद की चिंता करनी चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में पिछड़े, दलित, गरीब, अल्पसंख्यक मिलकर सभी सीटों पर सपा की जमानत जब्त कराएंगे । 
विज्ञापन


अरुण ने कहा कि चार बार सरकार बनाने वाली सपा ने अति पिछड़ों, अति दलितो और मुसलमानों का सिर्फ इस्तेमाल किया, लेकिन भागीदारी नहीं दी । उन्होंने कहा कि देश की जनता एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें