इन दिनों प्रदेश सरकार की अति सक्रियता हर जगह दिखाई दे रही है। सरकार का यही रवैया अभी तक हाशिये पर पड़े गरीबों और किसानों पर भी नजर आ रहा है।
आज लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय के सभागार में प्रदेश भर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं।
परिवहन विभाग के संविदाकर्मियों के समायोजन की मांग पर उन्होंने परिवहन मंत्री से वार्ता करके आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लाभ के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, सरकार उठाएगी।