फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : छात्रवृत्ति घोटाले में फर्रुखाबाद का कॉलेज संचालक दुबई भागते वक्त गिरफ्तार, 7.70 करोड़ रुपये हड़पे थे

Sat, 02 Mar 2024 11:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ओपी गुप्ता इंस्टीट्यूट के संचालक शिवम गुप्ता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ था। उसने हाइजिया ग्रुप के संचालकों की मदद से 7.70 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़प ली थी।
विज्ञापन
आरोपी शिवम गुप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्रुखाबाद के डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के संचालक शिवम गुप्ता को दुबई भागने की कोशिश के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उस पर लखनऊ के हाइजिया ग्रुप के संचालकों की मदद से 2014 से 2022 के बीच फर्जी छात्रों का एडमिशन दिखाकर 7.70 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन


शिवम को ईडी ने कई बार समन भेजा था, लेकिन वह पेश नहीं हो रहा था। जांच में सहयोग नहीं करने पर ईडी ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। बृहस्पतिवार को दुबई फरार होने की कोशिश के दौरान उसके बारे में एयरपोर्ट इमिग्रेशन ने इसकी सूचना ईडी को दी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसे ईडी की विशेष अदालत के न्यायाधीश रविंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया।

ये भी पढ़ें - रायबरेली से ब्राह्मण चेहरा उतार सकती है भाजपा, कुमार विश्वास को लेकर हो रही चर्चा, खुद भी दिया संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव आयोग की अफसरों को हिदायत - कहीं भी पुनर्मतदान और हिंसा की नौबत आई तो बख्शा नहीं जाएगा


अदालत ने उसे सात दिन की कस्टडी रिमांड पर ईडी के सुपुर्द करने का आदेश दिया। ईडी उससे पूछताछ के दौरान लकी जाफरी से आमना-सामना कराने की तैयारी कर रही है। ईडी की जांच में सामने आया है कि शिवम गुप्ता ने हड़पी छात्रवृत्ति को निजी संपत्तियों और कॉलेज के निर्माण में व्यय किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें