फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षामित्र 25 जुलाई को मनाएंगे काला दिवस, जानें- मानदेय बढ़ने की चर्चा पर क्या कहते हैं अधिकारी

Tue, 23 Jul 2024 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शिक्षामित्र 25 जुलाई को काला दिवस मनाएंगे और मानदेय बढ़ाने व अन्य समस्याओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। जानें क्या है पूरे मामले का सच?
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के नेतृत्व में सभी जिलों में शिक्षामित्र 25 जुलाई को काला दिवस मनाएंगे। वर्ष 2017 में इसी दिन शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त किया गया था तब से शिक्षामित्र आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि अब तक कई शिक्षामित्रों का निधन हो चुका है। इसमें कुछ बीमार होने पर अपना इलाज भी नहीं करा सके थे। 25 जुलाई को हर जिले में मृत शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही डीएम के माध्यम से शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने व अन्य समस्याओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजेंगे।

ये भी पढ़ें - नोएडा के बराबर होगा राज्य राजधानी क्षेत्र में निवेश, दो वर्ष में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश करने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा: आंतरिक कलह को लेकर हाईकमान गंभीर, सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे दिल्ली में


सोशल मीडिया पर रही मानदेय बढ़ने की चर्चा
शिक्षामित्र राजधानी में आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच रविवार से ही शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय बढ़ने की चर्चा सोशल मीडिया पर चलती रही। कुछ शिक्षक संगठनों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव परियोजना कार्यालय से स्वीकृत कर आगे बढ़ा दिया गया है। वित्त विभाग की सहमति के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम ने इस चर्चा को गलत बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें