फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर शिक्षकों के पदों पर समायोजित होंगे शिक्षक

Mon, 18 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने जून में रिटायर हो रहे शिक्षकों के पदों पर भी शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का फैसला किया है। इन्हें अभी समायोजित कर लिया जाएगा और स्कूल खुलने पर जुलाई में जॉइनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग में यह निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा रिक्त पदों पर शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया 31 मई तक हर हाल में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद बचे शिक्षा मित्रों के समायोजन के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।

प्रदेश में दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त 91,104 शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया अभी चल रही है। रिक्त पदों की तुलना में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षा मित्रों की संख्या अधिक है। प्रदेशभर में करीब 12,500 शिक्षा मित्र अधिक हो रहे हैं, जिनके समायोजन के लिए पद नहीं बच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा ने ये जारी किए निर्देश

सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि जून में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक रिटायर होते हैं।

इसलिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जितने भी शिक्षक प्राइमरी स्कूलों से रिटायर हो रहे हैं, वहां सहायक अध्यापक के पद पर शिक्षा मित्रों को समायोजित किया जाएगा।

दूसरे जिले में तैनाती के लिए बदलेगी नियमावली
सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा है कि 31 मई तक जितने भी शिक्षामित्र समायोजित हो जाएंगे, उन्हें कर दिया जाएगा।

इसके बाद बचे शिक्षामित्रों को सृजित होने वाले नए पदों पर समायोजित करने के लिए दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक नियमावली में संशोधन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें