फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड ने योगी के मंत्री पर लगाया अवैध निर्माण का आरोप, होगी कार्रवाई

Tue, 11 Jul 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यमंत्री मोहसिन रजा - फोटो : Twitter
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड का आरोप है कि वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने लखनऊ में अपने घर का निर्माण वक्फ मोती मस्जिद की जमीन पर किया है।
विज्ञापन


बोर्ड इस मामले में राज्यमंत्री के खिलाफ वक्फ अधिनियम की धारा-52 व 52 (क) के तहत कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही 69 अन्य लोगों पर भी वक्फ मोती मस्जिद की जमीन बेचने-खरीदने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी है।

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने बताया कि मोहसिन रजा व 69 अन्य लोगों ने वक्फ मोती मस्जिद की संपत्ति अवैध ढंग से खरीदी है। सोमवार को सुनवाई के अंतिम दिन यह लोग बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद स्थित वक्फ मोती मस्जिद की भूमि को अवैध रूप से बेचने व खरीदने के मामले में बोर्ड ने सभी 70 आरोपियों को सुनवाई का मौका दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

अवैध रूप से खरीदकर करवाया निर्माण

- फोटो : amar ujala
अब बोर्ड वक्फ अधिनियम धारा 52 के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। उनका कहना है कि राज्यमंत्री मोहसिन रजा व उनके परिवार के लोगों ने वक्फ की जमीन अवैध रूप से खरीद कर कई भवनों का निर्माण कराया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पहली पेशी 22 जून को हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें