ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा और मॉडर्न निकाहनामा लागू कराने का प्रस्ताव पेश करेगा। गुरुवार को बोर्ड की कार्यकारिणी ने इसके अलावा पाकिस्तान से लगातार हो रहे आतंकी हमलों की निन्दा की।
मदरसा सुल्तानुल मदारिस में आयोजित कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अशफाक ने कहा कि तीन तलाक का मामला शरीयत से बाहर का है।
यह शरीयत का हिस्सा नहीं है। इस मामले में हम सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखेंगे। तलाक जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए मॉडर्न निकाहनामा का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।