चारबाग स्टेशन से रवाना होने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, झांसी
इंटरसिटी और राजरानी एक्सप्रेस का संचालन मार्च के अंतिम सप्ताह में लखनऊ
जंक्शन से शुरू हो सकता है।
इन तीन ट्रेनों को लखनऊ जंक्शन से चलाने के लिए
सदस्य यातायात देवी पांडे ने निर्देश दिए हैं। दरअसल चारबाग स्टेशन से इस
समय रोजाना करीब 269 ट्रेनें गुजरती हैं।
यहां ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम
करने के लिए लखनऊ से शुरू होने वाली कुछ ट्रेनों को लखनऊ जंक्शन से चलाने
की योजना है।
इसी के तहत पहले चरण में शताब्दी एक्सप्रेस सहित दो अन्य
ट्रेनों को चारबाग स्टेशन की जगह लखनऊ जंक्शन से चलाने की सहमति दोनो रेल
मंडलों के बीच बन चुकी है।
सदस्य यातायात के निर्देश के बाद अब इन ट्रेनों
को लखनऊ जंक्शन से चलाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।