फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से सफर करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 10 Sep 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बृहस्पतिवार से कानपुर और गोरखपुर के लिए दो शताब्दी बस सेवा शुरू करेगा। चारबाग अड्डे से चलने वाली शताब्दी बस सेवा की जानकारी देते हुए चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि शताब्दी बस लखनऊ से शाम पांच बजे चलकर रात 12 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर से रात एक बजे लखनऊ के लिए चलेगी जो सुबह आएगी। एक यात्री को लखनऊ से गोरखपुर का सफर करने के लिए 402 रुपये किराया चुकाना होगा। जबकि लखनऊ और कानपुर के बीच चलने वाले शताब्दी बस रोजाना चार चक्कर लगाएगी।

लखनऊ से शुरुआत सुबह 8 बजे और कानपुर से पूर्वाह्न 11 बजे होगी। लखनऊ से कानपुर तक सफर करने के लिए 131 रुपये किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन

आज रात से डायवर्ट होंगी कानपुर की बसें

परिवहन निगम की चारबाग अड्डे से कानपुर की ओर जाने वाली बसें बृहस्पतिवार रात 12 बजे से डायवर्ट होकर बदले रूट से चलेंगी। वहीं डायवर्ट रूट से साधारण बस, शताब्दी एवं वॉल्वो की करीब 2.5 किमी. की दूरी बढ़ने पर तीन से सात रुपये तक किराया भी बढ़ जाएगा।

नये किराए की गणना हो चुकी जिसको ट्राइमेक्स कंपनी इलेक्ट्रानिक्स टिकट मशीन में फीड कर रही है। लखनऊ रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर की ओर जाने वाली बसें अब चारबाग अड्डे से चलकर रवींद्रालय, केकेसी तिराहा, छावनी, पुरानी जेल रोड और वीआईपी रोड होते हुए अवध हास्पिटल चौराहे से कानपुर की तरफ मुड़ जाएगी।

जबकि कानपुर की तरफ से आने वाली बसें तय रूट आलमबाग, मवैया होते हुए चारबाग आएंगी। वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि इलाहाबाद जाने वाली वॉल्वो के किराए में भी एक से दो रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें